अपराधछत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल – बीजेपी कार्यकर्ता की मुखबिरी के शक में हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनेम सत्यम की निर्मम हत्या कर दी। घटना उसूर थाना क्षेत्र के मुजाल कांकेर गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने पूनेम सत्यम को सोमवार रात घर से उठाया और गांव के बाहर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने घटना स्थल पर पर्चे भी फेंके, जिनमें उसे “पुलिस मुखबिर” बताया गया है। पर्चे में यह भी लिखा गया हमारी जानकारी पुलिस को देता है घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सुरक्षा बलों को मौके पर रवाना कर दिया गया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। BJP कार्यकर्ता की हत्या के बाद राजनीतिक हलकों में भी नाराजगी और चिंता जताई जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button