छत्तीसगढ़देश

सीएम साय कल जाएंगे पटना, भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन के नामांकन रैली में होंगे शामिल,तारापुर में आमसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल गुरुवार को बिहार के पटना दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नितिन नबीन की नामांकन रैली में शामिल होंगे। नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के प्रदेश प्रभारी भी हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 8 बजे रायपुर से विमानतल से प्रस्थान करेंगे और 9:40 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से बंगला नंबर 3 टेलर रोड पहुंचने के बाद वे मंदिरों में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे स्काउट एंड गाइड ग्राउंड में आमसभा में भाग लेंगे, जहां नितिन नबीन के नामांकन रैली को संबोधित करेंगे।

नितिन नबीन की नामांकन रैली में शामिल होने के बाद दोपहर 1:10 बजे हेलीकॉप्टर से तारापुर पहुंचेंगे, जहां वे 1:15 से 2:00 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद मुख्यमंत्री 2:05 बजे तारापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पटना लौटेंगे और दोपहर 2:55 बजे जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पटना पहुंचेंगे। इसके बाद वे बंगला नं. 03, टेलर रोड पर कुछ समय विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 4 बजे पटना से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 5:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इस यात्रा को भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में एक बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है। नितिन नबीन का बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ना और उनका छत्तीसगढ़ प्रभारी होना इस रैली को विशेष राजनीतिक महत्व देता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search