छत्तीसगढ़

व्यापमं 2026 भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी – 31 परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। व्यापम की ओर से घोषित इस परीक्षा कार्यक्रम में अप्रैल से दिसंबर 2026 के बीच कुल 31 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यह कैलेंडर प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार और अवसर के नए द्वार खोलने वाला है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जारी कैलेंडर के अनुसार व्यापम द्वारा एक दर्जन से अधिक विभागों में सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें राज्य के कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा की संभावित तिथियों के साथ विभागों की सूची भी जारी की गई है, जिससे तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अग्रिम योजना बनाने में मदद मिलेगी।

गृह,वन,सहकारिता जैसे बड़े विभागों में होगी भर्तियां

जारी सूचना के मुताबिक व्यापम क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO),नगर सेना,संयुक्त भर्ती परीक्षा (Combined Recruitment),हाईकोर्ट,सहकारिता विभाग,गृह विभाग,वन विभाग,उच्च शिक्षा विभाग समेत अन्य विभाग शामिल है। इसके अलावा व्यापम ने कई प्रवेश परीक्षाओं (Entrance Exams) की तिथियां भी तय की हैं, जिससे कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को भी पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।

अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर

व्यापम द्वारा एक साथ पूरा परीक्षा कैलेंडर जारी किए जाने से प्रदेश भर के उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल है। इससे उन्हें न केवल आवेदन की समयसीमा और परीक्षा तिथि की स्पष्ट जानकारी मिलती है, बल्कि परीक्षा की रणनीतिक तैयारी में भी आसानी होती है।व्यापम हर परीक्षा के लिए अलग-अलग अधिसूचना निर्धारित समय पर जारी करेगा, जिसमें पात्रता, पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी जाएगी।अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर पूरा परीक्षा कैलेंडर और अपडेट देख सकते हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search