CM Secretariat News: सीएम सचिवालय में कार्यों का नया बंटवारा, संभागवार नोडल अधिकारियों की भी तैनाती

रजत बंसल को सुशासन तिहार, शिक्षा विभाग और आरटीई से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी
रायपुर। मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों के बीच कार्यों का नए सिरे से बंटवारा किया गया है। प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और निगरानी के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सचिव स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई हैं। साथ ही संभागवार नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
नए आदेश के अनुसार रजत बंसल को सुशासन तिहार, शिक्षा विभाग और आरटीई से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। पी. दयानंद लोक निर्माण विभाग (PWD), स्वास्थ्य विभाग और मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित मामलों की निगरानी करेंगे।
इसी तरह राहुल भगत को गृह, परिवहन, पर्यटन और समाज कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। मुकेश बंसल कृषि, ऊर्जा और खाद विभाग से जुड़े कार्यों का संचालन देखेंगे।
वहीं प्रभात मलिक को जनदर्शन, राजस्व और नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न संभागों के लिए नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है, ताकि शासन की योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।




