छत्तीसगढ़देश

पश्चिम बंगाल चुनाव में उतरे CM विष्णुदेव साय, झारग्राम में किया भव्य रोड शो

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए, बोले- इस बार बंगाल में NDA सरकार बनेगी

रायपुर/कोलकाता।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान को धार देने के लिए शनिवार को झारग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इसके साथ ही वे बिनपुर, गोपीवल्लभपुर और नयाग्राम विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नामांकन रैलियों में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय शुक्रवार रात कोलकाता पहुंच गए थे और शनिवार को दिनभर चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शनिवार रात रायपुर लौटे।

चार भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल में भाजपा के चार प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाने और उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों को अलग-अलग क्षेत्रों में उतारा जा रहा है, जिनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी प्रमुख चेहरा बनकर सामने आए हैं।

CM साय बोले- बंगाल में बदलाव तय

IMG 20260404 200828 कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा:“आज झारग्राम जिले के हमारे चारों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। भारी संख्या में लोग नामांकन रैली में पहुंचे। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।”उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में इस बार बदलाव की लहर है और जनता ममता बनर्जी सरकार से नाराज़ है।मुख्यमंत्री साय ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में केवल अत्याचार और अव्यवस्था देखने को मिली है।उन्होंने आरोप लगाया कि:केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य में सही तरीके से लागू नहीं किया गयायुवाओं को रोजगार नहीं मिलामहिलाओं और बेटियों को सुरक्षा नहीं मिलीजनता में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।

इस बार NDA सरकार’ का दावा

‘रायपुर से कोलकाता रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में भी मुख्यमंत्री साय ने भरोसा जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में NDA सरकार बनेगी।उनका कहना है कि भाजपा के पक्ष में जिस तरह का माहौल और समर्थन देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search