छत्तीसगढ़

नक्सल संगठन को फिर बड़ा झटका: बीजापुर में आज 30 से ज्यादा नक्सली करेंगे सरेंडर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे से एक और बड़ी खबर सामने आई है। 30 से ज्यादा नक्सली आज आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं, जिनके समर्पण की आधिकारिक प्रक्रिया बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की जाएगी। सरेंडर कार्यक्रम में CRPF और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली बीजापुर और आसपास के जंगलों में सक्रिय थे और कई नक्सली घटनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। लगातार सुरक्षा बलों के दबाव, विकास कार्यों के विस्तार और पुनर्वासन नीति का लाभ मिलने के कारण बड़ी संख्या में नक्सली हथियार छोड़ने को तैयार हैं।

नक्सल संगठन को लगातार झटका

हाल के महीनों में लगातार चल रहे ऑपरेशन के कारण नक्सल संगठन के कई कैडर सरेंडर कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि संगठन में भीतरखाने मतभेद बढ़ते जा रहे हैं और सक्रिय सदस्यों का मनोबल लगातार गिर रहा है।

अधिकारियों का दावा है कि यह सरेंडर बेल्ट में नक्सल प्रभाव को और कमजोर करने वाला साबित होगा। सरेंडर के बाद सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वासन नीति के तहत लाभ, सुरक्षा और पुनर्वास सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search