छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा-2025’ पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निज निवास बगिया में ‘गजरथ यात्रा-2025’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक जशपुर जिले में हाथी-मानव द्वंद को कम करने के लिए किए गए प्रयासों, नवाचारों और जमीनी कार्यों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पुस्तक में हाथी विचरण क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों का वर्गीकरण, विद्यालय स्तर पर संचालित जनजागरूकता अभियान, गज सूचना एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना, मानव-हाथी द्वंद प्रबंधन के लिए तकनीकी पहल एनीमल ट्रैकर ऐप का प्रशिक्षण तथा जिलेभर में गजरथ यात्रा के विस्तार और उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने हाथी-मानव द्वंद को रोकने और जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 वनकर्मियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित वनकर्मियों में वनपाल उमेश पैंकरा, वनरक्षक दुर्गेश नंदन साय, आरआरटी से महत्तम राम सोनी, गणेश राम, रविशंकर पैंकरा तथा हाथी मित्र दल से फूल सिंह सिदार शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पुस्तक में दी गई जानकारियां आम नागरिकों को हाथियों के व्यवहार को समझने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और आवश्यक सतर्कता उपाय अपनाने में सहायक होंगी। उन्होंने विद्यालय स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ना भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सम्मानित वनकर्मियों और आरआरटी सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता, साहस और सेवाभाव के कारण कई गांवों में बड़ी घटनाएं टल सकीं, जिससे जान-माल की सुरक्षा संभव हो पाई है। कार्यक्रम में कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search