छत्तीसगढ़
8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की बैठक, खेती-किसानी, कम वर्षा और खाद-बीज समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 8 जुलाई को महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।
बैठक में खेती-किसानी, प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति, किसानों के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।
इसके अलावा जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी कैबिनेट विचार-विमर्श कर सकती है।



