छत्तीसगढ़राजनीति

स्मार्ट मीटर पर डॉ. महंत का सरकार पर हमला, बोले – उपकरण बंद होने पर भी दौड़ रहे मीटर, तत्काल बदले जाएं स्मार्ट मीटर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्मार्ट मीटर को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्मार्ट मीटरों में कथित गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य सौंपे हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

डॉ. महंत ने कहा कि प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल 2 से 4 गुना तक बढ़ने की शिकायतें सामने आई हैं। कई उपभोक्ताओं ने घर के सभी बिजली उपकरण बंद रखने के बावजूद मीटर में यूनिट बढ़ने के वीडियो और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह महज तकनीकी खामी नहीं, बल्कि स्मार्ट मीटर की प्रोग्रामिंग में गंभीर गड़बड़ी का मामला है। बंद घरों में भी बिजली की खपत दर्ज होना पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महंगाई से परेशान गरीब, किसान और मध्यम वर्ग पर बढ़े हुए बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। शिकायत लेकर बिजली विभाग पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को भी उचित समाधान नहीं मिल रहा है।

डॉ. महंत ने सरकार से तत्काल स्मार्ट मीटरों की जांच कराने, संदिग्ध मीटरों को बदलने और टेस्टिंग शुल्क समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर बिजली कार्यालयों का घेराव करेगी और सड़क से विधानसभा तक आंदोलन करेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search