
रायपुर। महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस का जन्मसिद्ध अधिकार है। सरकार अच्छा काम करे तो भी कांग्रेस को आपत्ति दर्ज कराना जरूरी लगता है। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि ई-केवाईसी एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे सभी योजनाओं में लागू किया जाता है। कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा अगर कांग्रेस को इससे दिक्कत है तो उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि महतारी वंदन योजना की राशि पिछले दो सालों से नियमित रूप से दी जा रही है, और भाजपा सरकार “अंत्योदय के सिद्धांत पर चल रही है।
भाजपा किसान हितैषी सरकारधान खरीदी और कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर विधायक ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा जो तारीख निश्चित की गई है, उसी तारीख को खरीदी होगी। हड़ताल होती रहती है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सब ठीक होगा।
नक्सल विरोधी अभियान पर कांग्रेस पर निशानानक्सल विरोधी अभियान को लेकर भी पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री विजय शर्मा ने टॉप नक्सली कमांडरों की माताओं से मुलाकात कर पुनर्वास का भरोसा दिया है। पुरंदर ने कहा कांग्रेस के 8 साल के शासन में एक भी बड़ा आत्मसमर्पण नहीं हुआ। कांग्रेस नक्सलियों से मिलकर राज्य को बर्बाद करना चाहती थी.
दिल्ली धमाके पर केंद्र की भूमिका पर सवाल उठाने को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा भाजपा शासन में आतंकवाद और नक्सलवाद सिर नहीं उठा सकता। जहां भी अपराध हुए, वहां कांग्रेस की भूमिका संदिग्ध रही है। कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए।”




