छत्तीसगढ़

रावतपुरा फेस-2 में निगम की बुलडोजर कार्रवाई, बिना नक्शा पास कराए बने मकानों पर एक्शन

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजरों के साथ पहुंची। यहां बिना नक्शा पास कराए बनाए गए मकानों के खिलाफ निगम की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

करीब 40 मकानों को जारी हुआ था नोटिस

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में करीब 40 मकान मालिकों को नोटिस जारी किया था। इन मकानों का निर्माण स्वीकृत नक्शे के बिना किए जाने की बात सामने आई थी।नोटिस जारी करने के बाद अब निगम का अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा है। बताया जा रहा है कि निगम की टीम करीब एक दर्जन बुलडोजरों के साथ पहुंची है।

इलाके में बढ़ी हलचल

सुबह-सुबह बड़ी संख्या में निगम अमले और बुलडोजरों के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस की मौजूदगी में निगम की टीम चिन्हित मकानों पर कार्रवाई कर रही है।नगर निगम की ओर से बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण और भवन संबंधी नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search