छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महंगा हुआ सिलेंडर: घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 तक महंगा, 7 मार्च से लागू हुई बढ़ी हुई दरें

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 7 मार्च 2026 से तेल कंपनियों ने 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब ₹60 की वृद्धि की है, वहीं 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹115 तक की बढ़ोतरी की गई है।

बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लिया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं और होटल-रेस्टोरेंट जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा।

नई दरें 7 मार्च 2026 से पूरे देश में लागू हो गई हैं। तेल कंपनियों के इस फैसले के बाद घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की संभावना है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से खाने-पीने के कारोबार पर भी असर पड़ सकता है।

नई दरों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का हो गया है. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये, जबकि कोलकाता में 939 रुपये प्रति सिलेंडर तय की गई है. वहीं चेन्नई में उपभोक्ताओं को 928.50 रुपये चुकाने होंगे. उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली के बराबर 913 रुपये बनी हुई है.

ईरान-इजरायल तनाव का असर

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इससे कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिसके कारण भारत में भी LPG के दाम बढ़ाने पड़े।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button