दंतेवाड़ा से बड़ी खबर: 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 30 पर था 64 लाख का इनाम

दंतेवाड़ा – बस्तर संभाग में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में एक साथ 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सभी नक्सली लंबे समय से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के समक्ष इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली वर्षों से दंतेवाड़ा, बारसूर, किरंदुल, और अन्य इलाकों में सक्रिय थे और विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे थे।
आत्मसमर्पण नीति का असर
पुलिस का मानना है कि राज्य सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति का असर लगातार दिखाई दे रहा है। नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने और उन्हें रोज़गार व विकास की योजनाओं से जोड़ने के लिए से साय सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने सरेंडर करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि जो नक्सली अभी भी जंगल में सक्रिय हैं, वे भी मुख्यधारा में आकर समाज और परिवार के साथ नया जीवन शुरू करें।




