छत्तीसगढ़

देवेंद्र यादव का वीडियो वायरल: प्रदर्शन के दौरान खुद ही कुर्ता फाड़ते दिखे विधायक, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

बिलासपुर। भिलाई विधायक Devendra Yadav का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक कथित तौर पर खुद ही अपना कुर्ता फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बताया जा रहा है कि यह वीडियो नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान का है। उस समय NSUI कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने पुलिस पर कुर्ता फाड़ने का आरोप लगाया था।अब सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक की आलोचना भी हो रही है और भाजपा इस मुद्दे को लेकर सवाल उठा रही हैं।

हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर विभिन्न पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search