छत्तीसगढ़

मैनपाट में पीलिया का प्रकोप, 4 गांवों में 12 से अधिक लोग बीमार; एक सप्ताह में 5 मौतों से हड़कंप

कुनिया के उपसरपंच समेत 5 लोगों की मौत, पीड़ितों का अंबिकापुर और रायपुर में मरीजों का इलाज जारी

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में पीलिया (जॉन्डिस) के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार नर्मदापुर, कुनिया, सपनादर और बैगहवा गांव में 12 से अधिक लोग बीमारी की चपेट में हैं।

बीते एक सप्ताह के भीतर कुनिया गांव के उपसरपंच सहित 5 लोगों की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कई मरीजों का इलाज अंबिकापुर और रायपुर के अस्पतालों में जारी है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर बीमारी के कारणों की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित लोगों के सैंपल लेकर परीक्षण कराया जा रहा है ताकि

बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search