छत्तीसगढ़

विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा: CM साय का तीखा हमला, बोले ऐसा कोई सगा नहीं,जिसे भूपेश ने ठगा नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कांग्रेस के पिछले कार्यकाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस शासन को “कुशासन” बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूर्व सीएम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं,जिसे भूपेश ने ठगा नहीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जनता के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं”, और आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने ही लोगों के साथ न्याय नहीं कर पाई।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस शासन में पशुविहीन गौठानों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति खराब रही। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान गौमाता की दुर्दशा देखकर पीड़ा होती थी।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय शराब दुकानों में दो काउंटर चलते थे—एक सरकारी और दूसरा “एटीएम” की तरह। उन्होंने दावा किया कि इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।

युवाओं के भविष्य पर सवाल: सीएम साय ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी संस्थाओं में दागदार लोगों की नियुक्ति की गई, जिससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय के इन बयानों से स्पष्ट है कि सदन में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। सत्ता और विपक्ष के बीच यह टकराव आने वाले दिनों में और बढ़ने के संकेत दे रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button