Eastern Slam 2026: रायपुर में जुटेंगे एशिया के स्क्वैश खिलाड़ी, देश के दिग्गज तकनीकी अधिकारी संभालेंगे कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन (CSA) के तत्वावधान में 22 से 27 जून 2026 तक बुढ़ापारा स्थित स्क्वैश कॉम्प्लेक्स में प्रतिष्ठित ईस्टर्न स्लैम 2026 का आयोजन किया जाएगा। स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SRFI) और एशियन स्क्वैश फेडरेशन (ASF) की मान्यता प्राप्त इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भारत और सिंगापुर के शीर्ष जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
आयोजन की कमान छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के संस्थापक एवं चैंपियनशिप चेयरमैन डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव के हाथों में होगी। वहीं डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल चैंपियनशिप वाइस चेयरमैन और गौतम दास टूर्नामेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे।

टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए देशभर से अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी व तकनीकी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें डॉ. मोहम्मद साबिर, दीक्षांत कश्यप देव शर्मा, नसीमुद्दीन, हसन रजा, पारुल और खुशबू जैसे अनुभवी अधिकारी शामिल हैं।
मेजबान छत्तीसगढ़ की ओर से केशव कुमार जलक्षत्री, प्रशांत पांचे और श्रेयांश लाल तकनीकी अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।आयोजकों के अनुसार, SRFI, ASF और WSF के तकनीकी मानकों के अनुरूप आयोजित यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में स्क्वैश खेल के विकास को नई दिशा देगी और राज्य को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाएगी।




