छत्तीसगढ़
शनिवार को बदल गया स्कूलों का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विद्यालयों के लिए शनिवार को स्कूल संचालन का समय तय कर दिया है। मंत्रालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शनिवार को एक पाली एवं दो पाली दोनों प्रकार के विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है।
नया समय इस प्रकार रहेगा:
1. एक पाली वाले विद्यालय –सभी शालाएं शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
2. दो पाली वाले विद्यालय –प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक संचालित होंगे।
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संचालकों को निर्देशित किया है कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।




