छत्तीसगढ़

लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा वित्तीय वर्ष 2025-26, 9129 करोड़ के 993 कार्यों को मंजूरी

राज्य गठन के बाद एक साल में सबसे ज्यादा स्वीकृति, पिछले साल से तीन गुना ज्यादा राशि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ समाप्त हुआ है। विभाग ने इस अवधि में राज्य निर्माण के बाद अब तक की सबसे बड़ी प्रशासकीय स्वीकृतियां जारी करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है।बीते वित्तीय वर्ष में विभाग द्वारा कुल 993 कार्यों के लिए 9129 करोड़ 18 लाख रुपए की मंजूरी दी गई, जो राज्य गठन के बाद किसी एक वर्ष में स्वीकृत राशि का दोगुने से भी अधिक है।

पिछले साल की तुलना में तीन गुना बढ़ी राशिवित्तीय वर्ष 2024-25 में जहां 2589 करोड़ 89 लाख रुपए के कार्यों को मंजूरी मिली थी, वहीं 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 9129 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच गया।यानी, एक ही साल में तीन गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।सिर्फ राशि ही नहीं, बल्कि कार्यों की संख्या में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है, जो पिछले वर्षों की तुलना में दोगुने से अधिक है।

बजट में शामिल 1925 नए कार्यों को प्राथमिकता

विभाग ने वर्ष 2025-26 के बजट में 1925 नए कार्यों को शामिल करते हुए इनके लिए 2287 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।यह राज्य निर्माण के बाद पहली बार था जब इतनी बड़ी संख्या में नए प्रस्ताव बजट में शामिल किए गए। सरकार के निर्देशानुसार इन कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बड़ी संख्या में उनकी स्वीकृति जारी की गई।

अरुण साव के निर्देश पर तेज हुई स्वीकृति प्रक्रिया

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने तेजी से कार्य करते हुए रिकॉर्ड स्तर पर स्वीकृतियां जारी कीं। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए थे कि:प्रस्तावित कार्यों की डीपीआर जल्द तैयार की जाए। ज्यादा से ज्यादा परियोजनाओं को त्वरित स्वीकृति मिले। सड़कों और पुलों के कार्यों में तेजी लाई जाए“हर गांव तक सड़क, विकास का मजबूत नेटवर्क”

Pwd मंत्री अरुण साव ने विभागीय अमले की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार अधोसंरचना विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने कहा:“रिकॉर्ड संख्या में सड़कों और पुलों को स्वीकृति देकर शहरों, गांवों और वनांचलों को जोड़ने का अभियान तेज किया गया है। हमारी प्राथमिकता हर पहुंचविहीन क्षेत्र तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना है।”

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button