लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आगजनी, 15 स्टूडेंट्स की मौत; CM साय ने जताया गहरा दुःख

रायपुर/लखनऊलखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन और दमकल विभाग ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में हुई अग्नि दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं और ईश्वर उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




