छत्तीसगढ़देश

Padma Awards 2026 : छत्तीसगढ़ की बुदरी थाती को मिलेगा पद्मश्री, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में देश का प्रतिष्ठित सम्मान

दिल्ली। छत्तीसगढ़ की समाजसेवी बुदरी थाती को Padma Awards 2026 के तहत पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान सामाजिक कार्य (Social Work) के क्षेत्र में उल्लेखनीय और समर्पित योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बुदरी थाती लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, जनजागरूकता और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रही हैं। उनके चयन से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।

बुदरी थाती को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

बुदरी थाती को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बुदरी थाती का चयन छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और सामाजिक सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य की सामाजिक चेतना और सेवा परंपरा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला है। सीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान युवाओं और समाजसेवियों को प्रेरणा देते हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search