छत्तीसगढ़

देवजी से हिडमा अब गांव- गांव पोस्टरों में, सूचना देने वालों को इनाम और पहचान भी गोपनीय

कांकेर। नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन में पुलिस अब नई रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में कांकेर पुलिस ने अंदरूनी इलाकों के नक्सल प्रभावित गांवों में 44 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों की सूची पोस्टर के रूप में जारी की है। इन पोस्टरों में नक्सलियों के नाम, तस्वीर और उन पर घोषित इनाम की जानकारी दी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर उन्हें इन नक्सलियों के बारे में कोई भी सूचना मिलती है तो वे सीधे पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उसे इनाम भी दिया जाएगा।

पोस्टर में नक्सल संगठन के नए महासचिव देवजी, बस्तर का खूंखार नक्सली हिडमा समेत उत्तर बस्तर के कई बड़े नक्सलियों के नाम और फोटो शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टरों के माध्यम से ग्रामीण अधिक सक्रिय होंगे और नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने में आसानी होगी।

एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन आकाश श्रीमाल ने बताया कि पोस्टरों में पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। ग्रामीण इन नंबरों पर कॉल या मैसेज के जरिए सूचना दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस नक्सलवाद के खात्मे के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

श्रीमाल ने यह भी स्पष्ट किया कि जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं लेकिन उन्हें सही संपर्क सूत्र नहीं मिल पा रहा है, वे भी पोस्टरों में दिए नंबरों पर सीधे पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search