छत्तीसगढ़

भंडारा में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 9 की मौत; बोलेरो-ट्रक की टक्कर में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की गई जान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, घायलों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिकारियों की टीम रवाना

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा पिंपलगांव के पास उस वक्त हुआ, जब एक बोलेरो वाहन खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग छत्तीसगढ़ से नागपुर की ओर जा रहे थे। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेज दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

हादसे के बाद प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search