छत्तीसगढ़राजनीति

स्मृति ईरानी की नसीहत का असर? विधायक रिकेश सेन ने सुरक्षा घटाने के लिए CM साय को लिखा पत्र

स्मृति ईरानी से प्रभावित हुए विधायक रिकेश सेन, अपनी सुरक्षा घटाने की मांग

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का एक बड़ा कदम सामने आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अपनी शासकीय सुरक्षा में लगे जवानों की संख्या कम करने का अनुरोध किया है। विधायक ने इसके पीछे भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की कार्यशैली और उनके संदेश को प्रेरणा बताया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में रिकेश सेन ने लिखा है कि भाजपा का कार्यकर्ता जनता की ताकत से चलता है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या कम कर उन्हें प्रदेश की कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।

सुरक्षा में लगे जवानों को वापस लेने का अनुरोध

विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा में लगे जवानों की संख्या कम कर उन पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी में लगाया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके इस निर्णय से भाजपा संगठन और राज्य सरकार सहमत होंगे।

VIP कल्चर से दूरी, जनता से जुड़ने पर जोर

भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने संगठनात्मक बैठकों में मंत्री-विधायकों और अन्य नेताओं को VIP कल्चर छोड़कर जनता के बीच जाने और उनसे सीधा जुड़ाव बनाए रखने की नसीहत दी है। इसके बाद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा अपनी शासकीय सुरक्षा में कटौती की मांग किए जाने के फैसले को स्मृति ईरानी की नसीहत से जोड़कर देखा जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search