छत्तीसगढ़

CM HOUSE SECRET MEETING: 5 घंटे मंथन, क्या है अंदर की रणनीति?

रात में अचानक बुलाई गई बैठक में सभी मंत्री शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार रात हाईलेवल बैठक आयोजित की गई। करीब 5 घंटे तक चली इस बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय जामवाल और पवन साय भी मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की समीक्षा तथा आगामी महीनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी फीडबैक लिया गया।बताया जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार की प्राथमिकताओं, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और राजनीतिक रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक देर रात तक चली और विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने यह बैठक अचानक बुलाई थी, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि बैठक के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार यह सरकार और संगठन के समन्वय तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रही।

मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है।

अजय चंद्राकर ने कहा कि भविष्य के लिए रोडमैप तैयार करने को लेकर चर्चा हुई है। भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री की ओर से यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के लिए इस तरह की बैठकों का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे सामान्य और सकारात्मक प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए। यह कोई असामान्य बैठक नहीं थी, बल्कि नियमित प्रक्रिया के तहत आयोजित की गई बैठक थी, जिसमें भविष्य की रणनीति और कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search