छत्तीसगढ़राजनीति

CM साय ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट, नए दायित्व के लिए दी बधाई

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में श्री नितिन नबीन का कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सतत परिश्रम छत्तीसगढ़ में संगठन को नई मजबूती देने में निर्णायक साबित हुआ है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने संगठनात्मक दृष्टि से उल्लेखनीय विस्तार किया, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के रूप में सामने आया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नबीन के ऊर्जावान और प्रेरक नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देशभर में नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त रूप प्रदान करेगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें पुनः बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search