छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, धर्मांतरण संशोधन कानून सहित कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। साय कैबिनेट की बैठक 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शीतकालीन सत्र से पहले कई महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में धर्मांतरण संशोधन कानून पर मुहर लग सकती है। राज्य सरकार इस विधेयक को शीतकालीन सत्र में सदन के सामने पेश करने की तैयारी में है, जिससे यह बैठक और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

कैबिनेट में धान खरीदी की समीक्षा, किसानों की समस्याओं, समर्थन मूल्य से जुड़ी चुनौतियों और खरीद व्यवस्था में सुधार के मुद्दों पर भी विस्तृत मंथन होने की उम्मीद है। राज्य में धान खरीदी का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में किसानों को हो रही दिक्कतों पर ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसके अलावा, शासन-प्रशासन से जुड़े कई अन्य विभागीय प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। शीतकालीन सत्र के एजेंडे को अंतिम रूप देने के साथ ही सरकार कई बड़े फैसले लेने की तैयारी में है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button