छत्तीसगढ़

केशकाल में गैंगरेप: रंग लगाने के बहाने युवती को बुलाया, 5 आरोपियों ने किया दुष्कर्म

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ईरागांव थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि 5 युवकों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवती को रंग लगाने के बहाने एक कमरे में बुलाया। वहां ले जाकर आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर कल देर शाम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और कार्रवाई करते हुए सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 3 नाबालिग बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button