छत्तीसगढ़

Kedar Kashyap Statement: राहुल गांधी के दौरे से पहले केदार कश्यप का तंज, बोले- “कांग्रेस राहुल गांधी का चरण दारू से धोकर करे”

रायपुर। कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के 21 जून को रायपुर दौरे से पहले प्रदेश के वन मंत्री Kedar Kashyap ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में राहुल गांधी के शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर केदार कश्यप ने कहा कि “कांग्रेस राहुल गांधी का चरण दारू से धोकर करे, ऐसी हमारी शुभकामनाएं हैं।”

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का पांच साल का कार्यकाल भ्रष्टाचार और शराब घोटाले के लिए याद किया जाएगा। कश्यप ने कहा कि पिछली बार प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं ने गुलाब की पंखुड़ियों की सड़क बनवाई थी और अपने शीर्ष नेतृत्व को खुश करने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपनाती रही है।

कांग्रेस में अंदरूनी कलह का दावा

विपक्षी दलों के सांसदों के भाजपा में शामिल होने और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में जाने की संभावनाओं पर मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस में आपसी संघर्ष चरम पर है। उनके मुताबिक, सत्ता में रहते हुए कांग्रेस नेताओं के बीच ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर विवाद रहा और अब विपक्ष में रहते हुए भी गुटबाजी जारी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भी पार्टी के भीतर असंतोष है और अलग-अलग मंचों से उन्हें तिरस्कृत किया जा रहा है। कश्यप ने दावा किया कि इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई दे रहा है।

रेत उत्खनन के आरोपों पर भी कांग्रेस को घेरा

प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय रेत खदानों में लंबी-लंबी सुरंगें बन गई थीं और सड़कों पर रेत के बड़े-बड़े डंप लगे रहते थे।

कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है और जहां भी शिकायतें मिलती हैं, वहां तत्काल कदम उठाए जाते हैं ताकि किसी को संरक्षण न मिले।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search