छत्तीसगढ़

Om Birla Raipur Visit: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष Om Birla गुरुवार सुबह एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया।

रायपुर प्रवास के दौरान ओम बिरला लोकभवन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर बाद वे शांतिनगर स्थित विमतारा सभा स्थल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

लोकसभा अध्यक्ष का शाम तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

समयानुसार कार्यक्रम

🕗 सुबह 8:15 बजे – स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचे।

🕣 सुबह 8:20 बजे – एयरपोर्ट से लोकभवन के लिए रवाना।

🕣 सुबह 8:35 बजे – लोकभवन पहुंचेंगे।

🕥 सुबह 10:25 बजे – लोकभवन से प्रस्थान।

🕥 सुबह 10:30 बजे – बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

🕛 सुबह 11:55 बजे – इंडोर स्टेडियम से प्रस्थान।

🕛 दोपहर 12:00 बजे – पुनः लोकभवन पहुंचेंगे।

🕓 अपराह्न 3:55 बजे – लोकभवन से विमतारा सभा स्थल, शांतिनगर के लिए रवाना होंगे।

🕓 शाम 4:00 बजे – स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

🕟 शाम 4:45 बजे – शांतिनगर से प्रस्थान।

🕔 शाम 4:50 बजे – लोकभवन पहुंचेंगे।

🕕 शाम 5:55 बजे – लोकभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

🛫 शाम 6:40 बजे – रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search