छत्तीसगढ़
राजधानी में नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर स्थानीय अवकाश घोषित

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर – रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के लिए 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी के लिए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) के लिए 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।
- नुआखाई पर्व — 15 सितंबर 2026 (मंगलवार)
- महाअष्टमी — 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
- गोवर्धन पूजा — 9 नवंबर 2026 (सोमवार)
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि घोषित स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।



