छत्तीसगढ़

10 साल से बिस्तर पर जिंदगी… CM साय की पहल से शशिकांत को मिली इलाज की नई उम्मीद

सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी में आई थी गंभीर चोट, सीएम ने फोन पर की बात; बेहतर इलाज के लिए एम्स में कराया गया भर्ती

धमतरी। करीब 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहे शशिकांत भरत के लिए अब इलाज की नई उम्मीद जगी है। धमतरी जिले के नगरी वनांचल निवासी शशिकांत की परेशानी की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं फोन पर उनसे बातचीत की और बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री की पहल के बाद जिला प्रशासन ने शशिकांत को बेहतर उपचार के लिए एम्स भेजा, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से शशिकांत को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई है।

सड़क हादसे ने बदल दी जिंदगी

शशिकांत करीब एक दशक पहले सड़क हादसे का शिकार हुए थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई, जिसके बाद वे लकवाग्रस्त हो गए। इसके बाद से उनका अधिकांश समय बिस्तर पर ही बीत रहा था।लंबे समय से बेहतर इलाज की जरूरत के बीच शशिकांत ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। उनकी स्थिति की जानकारी मिलने के बाद सीएम साय ने मामले को गंभीरता से लिया और स्वयं उनसे फोन पर बात की।

CM साय ने दिया बेहतर इलाज का भरोसा

फोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने शशिकांत को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने उनकी उपचार व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली और उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया।

इलाज की नई उम्मीद मिलने के बाद शशिकांत ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स लाया गया है।

10 साल से गंभीर बीमारी और सीमित परिस्थितियों में जीवन बिता रहे शशिकांत और उनके परिवार के लिए मुख्यमंत्री की पहल के बाद अब बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search