छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, 6 जिलों के कलेक्टर बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।प्रमुख बदलावों में सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं आर. संगीता को मंत्रालय में बिना विभाग के पदस्थ किया गया है। नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को संचालक, नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6 जिलों में नए कलेक्टर

गरियाबंद: रणबीर शर्मा

कांकेर: कुंदन कुमार

सक्ती: जयश्री जैन

मुंगेली: अमृत विकास टोपनो

कवर्धा: तुलिका प्रजापति

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: तनुजा सलाम

इसके अलावा पर्यटन मंडल के एमडी विवेक आचार्य को भी उनके मूल विभाग में वापस भेजा गया है।सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए कलेक्टरों की नियुक्ति के साथ संबंधित जिलों में प्रशासनिक प्राथमिकताओं और योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search