छत्तीसगढ़देश

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारी महासचिवों की नियुक्ति की है। सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का AICC महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कांग्रेस ने सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी बनाया है। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इसके अलावा डॉ. सिरीवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।इन नियुक्तियों की जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search