देशराजनीति

बंगाल चुनाव के बाद सियासी संकट, ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार…भाजपा 9 मई को शपथ ग्रहण की तैयारी में

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ तौर पर इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं राजभवन नहीं जाऊंगी… इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता।”

चुनाव आयोग और EVM पर लगाए गंभीर आरोप: ममता बनर्जी ने भारत निर्वाचन आयोग को “विलेन” बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग और EVM के जरिए साजिश कर उन्हें हराया है। उन्होंने भवानीपुर सीट पर हार को “जबरन हराया जाना” बताया और VVPAT की 100% पुनर्गणना की मांग की।

‘नैतिक जीत’ का दावा, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश: ममता ने कहा कि भले ही आधिकारिक नतीजे कुछ भी हों, नैतिक रूप से जीत उनकी पार्टी की ही हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस “साजिश” के खिलाफ मजबूती से लड़ने का आह्वान किया।

राज्यपाल की भूमिका अहम, नई सरकार का रास्ता साफ?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, 7 मई 2026 को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में बहुमत के आधार पर राज्यपाल नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

9 मई को नए CM की शपथ का दावा :भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि राज्य में 9 मई 2026 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है, जिससे बंगाल की राजनीति में तेजी से घटनाक्रम बदलने की संभावना है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search