छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, प्राचार्य से सहायक शिक्षक तक के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में प्राचार्यों से लेकर सहायक शिक्षकों तक की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक और व्याख्याता शामिल हैं।
तबादला आदेश के बाद संबंधित शिक्षकों और अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालनी होगी।




