छत्तीसगढ़देश

मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया बस्तर ओलंपिक 2025 में बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का उत्साह

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 तक “बस्तर ओलम्पिक 2025” का संभाग स्तरीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का आयोजन और भी विशेष होने जा रहा है। छह बार की विश्व बॉक्सिंग चैंपियन, ओलम्पिक पदक विजेता एवं पद्म भूषण–पद्म श्री सम्मानित बॉक्सर मैरी कॉम 11 दिसम्बर को संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान वे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी। इसी प्रकार भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान, पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बाइचुंग भूटिया समापन समारोह 13 दिसम्बर को खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी विशेष रूप से शामिल होंगे।

बस्तर ओलंपिक पारंपरिक खेलों, जनजातीय संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित यह उत्सव प्रदेश के वार्षिक खेल कैलेंडर में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठा रखता है। इस आयोजन में बस्तर के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी पारंपरिक एवं आधुनिक खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष आयोजित बस्तर ओलम्पिक ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान हासिल की थी। तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसकी सराहना की थी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और खेलों के माध्यम से शांति एवं भयमुक्त वातावरण स्थापित करने की दृष्टि से इस आयोजन की शुरुआत की गई थी।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जूनियर वर्ग में 2400 रुपये तथा सीनियर वर्ग में 3000 रुपये पुरस्कार राशि प्रति खिलाड़ी प्रदान की जाएगी। साथ ही, जूनियर वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को शासकीय खेल अकादमी में सीधे प्रवेश देकर आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

“बस्तर ओलम्पिक 2025” खेल, संस्कृति, युवा ऊर्जा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बनकर प्रदेश को नई दिशा देगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button