छत्तीसगढ़

अब रेड कॉरिडोर का अंत, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai

माओवादी आतंक पर निर्णायक जीत, केंद्र और राज्य के नेतृत्व को श्रेय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रदेश को 31 मार्च 2026 तक माओवादी आतंक से मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, शहीद जवानों और बस्तर की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र, सुरक्षा बलों और स्थानीय जनता के सामूहिक संकल्प, साहस और विश्वास का परिणाम है।

सीएम साय ने कहा कि बस्तर में अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ अब शांति, सुरक्षा और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कर चुका है और प्रदेश एक उज्ज्वल भविष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने दी निर्णायक दिशा

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प ने माओवादी हिंसा के खिलाफ निर्णायक अभियान को दिशा दी।उन्होंने वर्ष 2015 में दंतेवाड़ा में दिए गए प्रधानमंत्री के उस संदेश को याद किया, जिसमें युवाओं से हिंसा छोड़कर मानवता और विकास के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया था।

रणनीति के शिल्पी बने गृह मंत्री अमित शाह

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को माओवादी उन्मूलन की रणनीति का प्रमुख शिल्पी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों को स्पष्ट दिशा, संसाधन और निरंतर प्रोत्साहन मिला।उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक माओवाद समाप्त करने का लक्ष्य पूरी दृढ़ता के साथ हासिल किया गया।

शहीदों के बलिदान से लिखी गई नई कहानी

मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके सर्वोच्च बलिदान ने इस ऐतिहासिक सफलता की नींव रखी है।उन्होंने सुरक्षा बलों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना माओवाद की जड़ों पर निर्णायक प्रहार किया।

बस्तर की जनता बनी बदलाव की सबसे बड़ी ताकत: मुख्यमंत्री ने बस्तर की जनता के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों और धमकियों के बावजूद लोगों ने लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखा।उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान उंगली काटने की धमकियों के बीच भी लोगों का साहस लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में निर्णायक रहा।

डबल इंजन सरकार और समन्वित रणनीति का परिणाम: मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद माओवादी हिंसा के खिलाफ सुनियोजित रणनीति पर कार्य शुरू हुआ।डबल इंजन सरकार के गठन के बाद पिछले ढाई वर्षों में सुरक्षा, विकास और पुनर्वास के समन्वित प्रयासों से इस चुनौती का समूल नाश संभव हुआ।

अब विकास की नई राह: बस्तर में बदलेगा भविष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बस्तर में एक नया युग शुरू हो चुका है—बच्चे निर्भय होकर स्कूल जाएंगे। महिलाएं स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन जी सकेंगी। विकास की रोशनी हर गांव तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हिंसा छोड़ने वालों का स्वागत करते हुए उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पुनर्वास और विश्वास की नीति अपनाई है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search