छत्तीसगढ़

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज, 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। एसोसिएशन ने मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।

एसोसिएशन के अनुसार, प्रथम चरण में 11 दिसंबर को शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद 12 से 14 दिसंबर तक नर्सिंग कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया। अब तृतीय चरण के तहत 17 दिसंबर तक प्रतिदिन एक घंटे का प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 29 से 31 दिसंबर तक नर्सिंग कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, कलेक्टर दर पर उच्च कुशल श्रेणी के अनुरूप वेतन, सेवा शर्तों में सुधार और कार्यस्थल पर सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि नर्सिंग कर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक संतोषजनक समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है, तो इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ सकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button