छत्तीसगढ़

भिलाई में सर्वे टीम के सवालों पर सियासी बवाल, सर्वे में पूछा – क्या भूपेश बघेल को गिरफ्तार करना चाहिए?

सर्वे के खिलाफ थाने पहुंचे महापौर सहित वरिष्ठ कांग्रेसी, FIR की मांग पर अड़े

भिलाई। भिलाई में गाजियाबाद से पहुंची एक निजी सर्वे टीम के सवालों को लेकर शनिवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। सर्वे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई।

मामले की जानकारी मिलते ही महापौर नीरज पाल, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भट्टी थाना पहुंच गए। थाने के बाहर कांग्रेसियों की भारी भीड़ जुट गई, जिसके चलते स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

24 सवालों वाला सर्वे बना विवाद की जड़

बताया जा रहा है कि “वॉट्स इंडिया थिंग्स” नामक एजेंसी द्वारा कराए जा रहे सर्वे फॉर्म में कुल 24 प्रश्न शामिल हैं। इनमें वर्तमान राज्य सरकार की योजनाएं,पूर्व सरकार से जुड़े शराब घोटाले,तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल को जेल भेजे जाने से जुड़े सवाल शामिल थे। इन सवालों को कांग्रेस ने राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित और मानहानिकारक बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

सर्वे टीम के 6 सदस्य पुलिस अभिरक्षा में

विवाद बढ़ने के बाद सर्वे करने आए 6 लोगों को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। वहीं कांग्रेस नेता इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

इलाके में तनाव, पुलिस सतर्क: फिलहाल भट्टी थाना क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

“अमित शाह जी! डरूँगा नहीं” – सर्वे विवाद पर भूपेश बघेल का तीखा हमला

छत्तीसगढ़ में सर्वे विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। इस पूरे मामले में भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक आक्रामक और राजनीतिक संदेश साझा करते हुए कहा है कि उन्हें बदनाम करने के लिए अब नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

भूपेश बघेल ने ट्वीट में आरोप लगाया कि तमाम कोशिशों के बावजूद जब बात नहीं बनी तो अब केंद्रीय गृह मंत्री सर्वे करवा रहे हैं, जिसमें लोगों से यह पूछा जा रहा है कि “क्या भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए?”उन्होंने दावा किया कि सर्वे एजेंसी की करीब 70 टीमें पूरे छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर यह सवाल पूछ रही हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search