छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात – मेडिकल पीजी की 61 नई सीटें स्वीकृत, अब 377 शासकीय सीटें उपलब्ध

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस (PG) कोर्स के लिए 61 नई सीटों की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही अब राज्य में कुल 377 शासकीय पीजी सीटें उपलब्ध हो गई हैं। पहले यह संख्या 316 थी।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि निजी मेडिकल कॉलेजों में 186 सीटें पहले से हैं। इन नई सीटों के जुड़ने से विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कॉलेजवार नई सीटों का वितरण

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर — 21 सीटें

अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव — 7 सीटें

बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर — 8 सीटें

लखी राम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ — 12 सीटें

बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा — 13 सीटें

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार

1002920095 removebg previewयह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक कदम है। नई पीजी सीटों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। राज्य सरकार का मानना है कि इन सीटों से मेडिकल शिक्षा को नया आयाम मिलेगा और शासकीय अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी – श्याम बिहारी जायसवाल,स्वास्थ्य मंत्री

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button