छत्तीसगढ़

होली पर शराब दुकानों को लेकर सियासत गरम, आबकारी मंत्री के बयान पर PCC चीफ दीपक बैज का तीखा पलटवार

रायपुर। होली के दिन शराब दुकान खोले जाने को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। दीपक बैज ने आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए “हास्यास्पद और गैर-जिम्मेदाराना” करार दिया है।

दीपक बैज ने कहा कि यदि कलेक्टर चाहे तो होली के दिन शराब दुकान बंद रख सकते हैं। ऐसा कहना मंत्रि परिषद के फैसले की अवहेलना है। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या कोई कलेक्टर मंत्रिमंडल के फैसले को बदल सकता है?” उन्होंने स्पष्ट किया कि 2 मार्च 2025 को मंत्रिपरिषद द्वारा इस विषय में निर्णय लिया गया था।

बैज ने आरोप लगाया कि अब सरकार अपने फैसले पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही है, इसलिए कलेक्टर पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।

पीसीसी चीफ ने कहा कि विभागीय मंत्री का यह बयान दुर्भाग्यजनक है और इससे सरकार की नीतिगत भ्रम की स्थिति उजागर होती है। उन्होंने कहा कि त्योहारों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर सरकार को जिम्मेदारी और स्पष्टता के साथ निर्णय लेना चाहिए, न कि प्रशासनिक अधिकारियों पर जिम्मेदारी डालकर बचने की कोशिश करनी चाहिए।

दीपक बैज ने मांग की कि सरकार अपने ही मंत्रिपरिषद के फैसले पर कायम रहे और जनता को भ्रमित करने वाले बयानों से बचे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button