छत्तीसगढ़

केंद्र-राज्य तालमेल पर सियासत तेज, बृजमोहन बोले- ट्रिपल इंजन सरकार कर रही काम

रायपुर। केंद्र और राज्य सरकार के बीच तालमेल को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल नहीं, ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है और प्रदेश के विकास में किसी तरह की बाधा नहीं आने वाली।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के शासनकाल में प्रदेश की स्थिति “ठन-ठन गोपाल” हो गई थी, जबकि अब केंद्र और राज्य के समन्वय से तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार कोई राशि लेती है, तो उसका कम्पनसेशन भी किया जाएगा, इसलिए कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

बर्ड फ्लू पर कांग्रेस के आरोपों को बताया बेतुका

बिलासपुर में बर्ड फ्लू के फैलने को लेकर कांग्रेस द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर भी सांसद अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीमारी और आपदा कभी जानबूझकर नहीं फैलती, इसलिए इस तरह के आरोप लगाना पूरी तरह बेतुका है।

नक्सलवाद पर बोले- घटनाएं कम की जा सकती हैं

31 मार्च के बाद प्रदेश में नक्सली घटनाएं पूरी तरह बंद होंगी या नहीं, इस सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि घटनाओं और दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ अच्छा काम हो रहा है और उसकी सराहना होनी चाहिए। यदि कोई घटना होती भी है, तो उसका समाधान भी निकाला जाएगा।

मिडिल ईस्ट तनाव पर भी दिया बयान

मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात को लेकर उन्होंने कहा कि स्थिति अनिश्चित है और ऐसे समय में देश को हर विकल्प के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि संकट के समय राजनीति छोड़कर देश के साथ एकजुटता दिखानी चाहिए और लोगों का हौसला बढ़ाना चाहिए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button