Raipur Crime News: मेटल पार्क में कंकाल मिला, अभनपुर में प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या

रायपुर – रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में मृतक की पहचान दिलीप (उम्र लगभग 45-50 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक के गुम होने की रिपोर्ट करीब एक माह पहले विधानसभा थाना में दर्ज कराई गई थी। घटनास्थल से केवल कुछ अवशेष ही बरामद हुए हैं, जिनमें जांघ की हड्डी और बाल शामिल हैं, जबकि शव का ऊपरी हिस्सा (सर और धड़) नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उसके पास मिली एक डायरी के आधार पर की गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हत्या है या अन्य कोई कारण।
अभनपुर: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव को मिट्टी में दबाया
अभनपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए उसे मिट्टी में दफना दिया था। मृतक युवक माना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और हाथ में बने टैटू के आधार पर युवक की पहचान की गई।अभनपुर पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।




