छत्तीसगढ़

Raipur News: सड़कों से हटेंगे अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहत, रायपुर की सूरत बदलने सड़क पर उतरे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर को सुंदर, सुव्यवस्थित और जाम-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ बृजमोहन अग्रवाल, सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, सोमवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया और विकास कार्यों की धरातलीय समीक्षा करते हुए यातायात सुधार, अतिक्रमण हटाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत ऑक्सीज़ोन से हुई, जहाँ सांसद ने स्वच्छता, हरियाली और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया तथा इसे अधिक जन-उपयोगी बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे शंकर नगर मेन रोड पहुँचे। लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या पर गंभीर रुख अपनाते हुए उन्होंने सड़क को क्लियर कराने, अवैध अतिक्रमण हटाने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सांसद ने कचना में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज का निरीक्षण कर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया। साथ ही जोरा-कचना-मोवा होते हुए WRS तक प्रस्तावित सड़क के निर्माण स्थल का अवलोकन करते हुए इसे शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। कचना क्षेत्र में रेलवे द्वारा स्वीकृत अंडरपास का भी निरीक्षण किया गया।इसके बाद निरीक्षण दल नरहरिया तालाब और सिद्धार्थ चौक पहुँचा, जहाँ स्वीकृत दिव्यांग पार्क स्थल का अवलोकन किया गया। सांसद ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति, विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक और सुविधायुक्त स्थान विकसित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

“रायपुर केवल छत्तीसगढ़ की राजधानी नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान है। इसे सुंदर, सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जन-अनुकूल बनाना हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।”उनके इस तूफानी दौरे से प्रशासनिक अमले में सक्रियता देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों ने भी यातायात सुधार और अतिक्रमण हटाने की दिशा में इस पहल का स्वागत करते हुए इसे रायपुर के स्वर्णिम भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया” – बृजमोहन अग्रवाल, सांसद

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button