छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप के किंगपिन सौरभ चंद्राकर की रिमांड खत्म, आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

दिल्ली से रायपुर लाया जाएगा सौरभ चंद्राकर, CBI रिमांड में कई बड़े खुलासे होने की खबर

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले के प्रमुख आरोपी और कथित किंगपिन सौरभ चंद्राकर की CBI रिमांड आज खत्म हो रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद CBI उसे आज कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, CBI की टीम सौरभ चंद्राकर को दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंचेगी। फर्स्ट हाफ में उसे कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सूत्रों के अनुसार, CBI की पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पूछताछ में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के नेटवर्क, इसके संचालन और कथित तौर पर जुड़े लोगों को लेकर कई बड़े राज सामने आने की खबर है। हालांकि, पूछताछ में हुए खुलासों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

जूस की दुकान से ऑनलाइन सट्टे के साम्राज्य तक का सफर

सौरभ चंद्राकर मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। बताया जाता है कि शुरुआती दिनों में वह भिलाई में ‘जूस फैक्ट्री’ नाम से दुकान चलाता था। वर्ष 2017 में उसने कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में कदम रखा। इसके बाद 2019 में दुबई पहुंचकर इस नेटवर्क का विस्तार किया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर ने रवि उप्पल के साथ मिलकर महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप का नेटवर्क खड़ा किया। धीरे-धीरे यह नेटवर्क देश के बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क में शामिल हो गया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search