छत्तीसगढ़राजनीति

16 से 18 नवंबर तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, जशपुर से सरगुजा और बलरामपुर तक करेंगे दौरा

बूथ स्तरीय जन चौपाल, कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक और कोयला खदान प्रभावित ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत 16 नवंबर से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक और कोयला खदान परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीणों एवं संबंधित हितधारकों के साथ बैठक भी करेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, सुखदेव भगत 16 नवंबर को झारखंड के लोहरदगा से रवाना होकर छत्तीसगढ़ की सीमा पर शंख नदी में पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे जशपुर के अघोरेश्वर सोगड़ा आश्रम पहुंचेंगे।

जशपुर और कुनकुरी में जन चौपाल

दौरे के पहले दिन वे जशपुर विधानसभा क्षेत्र के बालाछापर में बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल होंगे। इसके बाद दुलदुला विकासखंड के पतरा टोली में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र की जन चौपाल में हिस्सा लेंगे। कुनकुरी में भोजन के बाद कैथोलिक चर्च में बिशप से सौजन्य भेंट करेंगे और हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन करेंगे।

इसके बाद वे कांसाबेल पहुंचकर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। पत्थलगांव में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय हरगोविंद अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। शाम को मैनपाट के कमलेश्वरपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

कोयला खदान प्रभावित ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात

17 नवंबर को मैनपाट से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। उदयपुर में बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल होने के बाद ग्राम साल्ही पहुंचेंगे। यहां PEKB कोल ब्लॉक, परसा कोल ब्लॉक, केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक और तारा कोल ब्लॉक से प्रभावित ग्रामीणों एवं संबंधित हितधारकों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांटारोली (मेंद्रा) में बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को अंबिकापुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

अंबिकापुर में संगठनात्मक बैठक, बलरामपुर भी जाएंगे

दौरे के तीसरे दिन 18 नवंबर को सुखदेव भगत अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी।

इसके बाद वे बलरामपुर जिले के राजपुर पहुंचेंगे। यहां रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को झारखंड के लोहरदगा के लिए रवाना होंगे।

तीन दिवसीय इस दौरे को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद और स्थानीय मुद्दों को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search