छत्तीसगढ़

दो माह पहले दोबारा अरेस्ट हुई सौम्या को हाईकोर्ट से मिली जमानत… सोमवार को रिहाई संभव, प्रदेश के बाहर रहना होगा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला (Liquor Scam) मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने निलंबित राज्यसेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत देते हुए राज्य शासन और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े ताज़ा मामलों में जमानत प्रदान कर दी है।सौम्या चौरसिया को कुछ दिन पहले ही इस मामले में दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी संभावित रिहाई सोमवार को हो सकती है। हालांकि, जमानत की शर्तों के अनुसार रिहाई के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ के बाहर किसी अन्य राज्य में रहना होगा।

उल्लेखनीय है कि सौम्या चौरसिया को इससे पहले कोयला घोटाले के मामले में जमानत मिल चुकी थी। इसके बावजूद दिसंबर 2025 में ED और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें आबकारी/शराब घोटाले से जुड़े एक नए प्रकरण में पुनः गिरफ्तार किया था।वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट से जमानत मिलने की पुष्टि की है। इससे पहले फरवरी 2026 की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को कोई प्रत्यक्ष राहत देने के बजाय हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि हाईकोर्ट उनकी याचिका पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करे।

अब हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद सौम्या चौरसिया की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है, हालांकि उनके खिलाफ चल रही जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं आगे भी जारी रहेंगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button