छत्तीसगढ़

कांकेर में बवाल के बाद हटाए गए SP, वेदव्रत सिरमौर को गरियाबंद की कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी करते हुए दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया है। बीते दिनों कांकेर में धर्मांतरण के मुद्दे पर हुवे बवाल के चलते SP इंदिरा कल्याण आईसेला हटा दिया गया है। उनकी जगह निखिल अशोक कुमार को गरियाबंद से कांकेर SP पदस्थ किया गया, वहीं इंदिरा कल्याण आईसेला को पुलिस उप महानिरीक्षक सशस्त्र बल सरगुजा पदस्थ किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत IPS अधिकारी वेदव्रत सिरमौर प्रतिनियुक्ति सेवाएं वापस लेते हुए गरियाबंद जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

देखे आदेश

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button