छत्तीसगढ़

PM मोदी के ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के मल्हार का विशेष उल्लेख, धावक अनिमेष कुजूर से संवाद

नई दिल्ली/बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर मल्हार का उल्लेख करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिलासपुर जिले के मल्हार में पांडुवंश काल की तीन दुर्लभ ताम्रपट्टिकाएं प्राप्त हुई हैं। इन ताम्रपट्टिकाओं में छठवीं-सातवीं शताब्दी के पांडु शासनकाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज हैं, जो भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के अध्ययन में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि ये ताम्रपट्टिकाएं ब्रह्मी लिपि और पाली भाषा में लिखी गई हैं। इन ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से उस समय के प्रशासन, समाज और संस्कृति की झलक मिलती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ज्ञान भारतम्’ पहल के तहत देशभर में ऐसी दुर्लभ पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों को एकत्रित एवं संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि भारत की समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली एथलीट Animesh Kujur से बातचीत की।संवाद के दौरान अनिमेष कुजूर ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्होंने कहा कि उनका मूल निवास छत्तीसगढ़ है, जबकि वर्तमान में वे ओडिशा का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।

अनिमेष ने प्रधानमंत्री को अपनी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने एशियाई स्तर पर पदक जीतने के साथ-साथ वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भी देश के लिए पदक हासिल किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि देश के खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search